द्वारका एक्सप्रेसवे पर पुलिसकर्मी पर हमला, दो काबू

द्वारका एक्सप्रेसवे पर पुलिसकर्मी पर हमला, दो काबू

सन्तोष कुमार यादव

गुडग़ांव:- बजघेड़ा थाना एरिया में नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस बदमाशों को काबू करने के प्रयास में थी, इसीबीच एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पर नुकीली वस्तु से वार कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत मेें एएसआई पदम ने कहा कि वह अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ गस्त पड़ताल पर थे। उन्हें सूचना मिली कि किसी वारदात की फिराक में चार युवक बाईक पर सवार होकर सराय अलावर्दी की तरफ से बजघेड़ा की तरफ आ रहे हैं। जिस पर वह सिपाही प्रवीण, एसपीओ वेद प्रकाश के साथ नाकाबंदी करने लगे। इस दौरान उन्हें एक बाईक पर चार युवक आते दिखाई दिए। बाईक सवार ने जब पुलिसकर्मियों को देखा तो वह अपनी बाईक को मोडक़र द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ भागने लगे।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर उनकी बाईक स्लिप हो गई। जिसके बाद चारों आरोपी अलग-अलग दिशा में भागने लगे। इस पर वह सभी इन चारों को पकडऩे के लिए भागे तो एक आरोपी ने सिपाही प्रवीण के सिर पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया। इस दौरान उन्होंने दो आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान जींद के रहने वाले बिजेंद्र उर्फ कोकी व दूसरे की पहचान रोहतक के रहने वाले कर्मबीर के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से एक बैग मिला जिसमें पेचकस, लोहे की रॉड व कुछ सिक्के मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *