हेलीकॉप्टर से पहुंचे लोकप्रिय सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह।

कपिल शुक्ल (ब्यूरो) बहराइच / श्रावस्ती

 

 

बहराइच:- प्रखरपुर में भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष सांसद कैसरगंज व डीएम डाक्टर दिनेश चन्द्र ने प्रधानमंत्री सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का किया भव्य शुभारंभ। सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, गौरव वर्मा, मंच संचालक संतोष कुमार सिंह, हेम सिंह नेता, डॉ विनय कुमार सिंह, रणवीर सिंह प्रमुख, संदीप सिंह प्रमुख, डॉ अरविंद सिंह, डॉ कपिल शुक्ल, आशीष सिंह, अखंड प्रताप सिंह, श्याम जी त्रिपाठी, सीताराम पांडे विष्णु, उमाशंकर शुक्ल, रोहित अवस्थी, आदि लोगों ने सांसद का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया सांसद ने कबड्डी दौड़ आदि खेल कूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करते हुऐ सांसद ने कमजोर लोगो को मेहनत और खान पान सही करने के लिये गाय का दूध पीने के लिये कहा और गाय पालने के लिये सभी से आवाहन किया। सांसद ने कहा कि जिसके पास गाय ना हो तो वो सड़कों पे घूम रही गौ माता को ला कर अपने घर पर सेवा करे और दूध पिये और स्वस्थ रहे इसके साथ जिलाधिकारी बहराइच ने भी दूध पीने और स्वस्थ रहने के लिये गाय या भैस का दूध पीने के लिये सभी कमजोर लोगो से अपील की। इसके साथ सांसद ने खेल कूद प्रतियोगिता का स्थान -बालार्क ऋषि महाविद्यालय पर भव्य उदघाटन समारोह संपन्न हुआ और इसके बाद सांसद कैसरगंज ने सभी प्रतियोगिता विजयी बालकों को और अन्य सभी लोगो को 8 जनवरी को नंदिनी नगर गोण्डा समाहरोह में पहुंचने के लिये आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *