ग्राम पंचायत में प्रधान ने ग्रामीणों को किया राष्ट्रीय ध्वज का वितरण

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- भारतवर्ष में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अमृत सप्ताह के अंतर्गत आज गांव गांव ध्वज वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव पर मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम स्यावनी खुर्द में उचित दर की दुकान पर ग्राम प्रधान सुधीर कुमार यादव व समाज सेवी बिहारी लाल यादव,राशन विक्रेता प्रति निधि बिहारी लाल, उमेश यादव, जितेन्द्र यादव,आयुष यादव आदि के द्वारा ग्राम वासियों को तिरंगा झंडा वितरण किया गया। इस दौरान समस्त ग्राम वासियों से अपनी छत पर तिरंगा फहराने की अपील ग्राम प्रधान के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *