ग्राम वासियों के सहयोग से निकाली गई श्री राम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में आने वाले ग्राम अक्सेव में रामनवमी के पर्व पर ग्राम वासियों के सहयोग से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव एवं भगवान श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का भृमण पूरे गांव में किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आपको बता देंगे शोभा यात्रा में डीजे एवं बैंड बाजों को शामिल किया गया। तो वही शोभायात्रा में शामिल युवा नाचते गाते हुए नजर आए। गांव की गलियां जय श्रीरम के नारों से गूंज उठी। श्री राम जन्मोत्सव की शोभायात में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के झांसी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश लिटोरिया, भूरे महाराज सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *