पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर खा लिया सारा पैसा।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर खा लिया सारा पैसा।

परमात्मा मौर्य
गोंडा:- रुपईडीह अंतर्गत ब्लॉक हरभजन पुरवा के दुबावल मार्ग पर पत्थर पड़ा है लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं कर्मचारी पलटकर कभी उसे देखने तक नहीं गए हैं पब्लिक को जाने आने में बहुत सारी समस्या होती है। ग्राम पंचायत रुपएडीह के अंतर्गत हरभजन पुरवा दूबावल मार्ग पर पत्थर छोड़कर रोक दिया जो सालों से चल रहे पक्की सड़क के निर्माण में अभी तक कोई काम नहीं हुआ गांव वालों का कहना है की पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर खा लिया सारा पैसा। यह विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से किया गया है। कुछ गांव वालो का कहना हैं कि रास्ता पर आने जाने में बहुत ज्यादा समस्या उठाना पड़ता है कई लोगो को आते जाते चोट भी लगी है फिर भी प्रशासन सो रहा है गहरे नींद में, न ठेकेदार न विभागीय कर्मचारी अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। केवल बजट लाना और पैसा निकालना जानते हैं, ऐसे ठेकेदार और कर्मचारियों के ऊपर सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए।
