डबल लॉक में रखा जाएगा प्रश्नपत्र, आनलाइन होगी परीक्षा की निगरानी।

बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 67674 और इंटर के 51696 पंजीकृत हैं परीक्षार्थी।

 

अजय कुमार मिश्रा (ब्यूरो कुशीनगर)

 

कुशीनगर:- उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित होने के बाद अब परीक्षा कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। जनपद में बनाए कुल 178 परीक्षा केंद्र बनाए गए केंद्रों पर कुल 119370 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत किए गए हैं। कहना न होगा कि सभी परीक्षा केंद्रों को मिलने वाले प्रश्न पत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी।

काबिलेगौर है कि जिले में कुल 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 स्ववित्तपोषित समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। वर्ष 2023 में संपन्न होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 67674 और इंटर के 51696 परीक्षार्थी सहित कुल 119370 परीक्षार्थी पंजीकृत किये हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा की समय सारणी घोषित होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए संबंधित अन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर मिले प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में बने डबल लॉकर में रखा जाएगा, जिसकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की निगरानी लाइव टेलिकास्ट के जरिए की जाएगी। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश जारी कर दिया गया है।डीआईओएस बोले

जिला विद्यालय निरीक्षण रवीन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा के प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखा जाएगा। इसके अलावा परीक्षा की लाइव निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *