राजा रामचन्द्र फाउंडेशन ने महिलाओं को किया सम्मानित।

अभिषेक कुमार

लखनऊ:- राजा रामचन्द्र फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चित्रांश विद्यापीठ इंटर कॉलेज केतन विहार कॉलोनी आलमनगर राजाजीपुरम लखनऊ में वूमेंस अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। राजा रामचन्द्र फाउंडेशन हमेशा से ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करता है जो समाज में समाज के उत्थान का कार्य कर रहा है। फाउंडेशन हमेशा से गरीब पीड़ितों और असहाय लोगों की मदद करता है।

वूमेंस अवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजाजीपुरम के लोकप्रिय पार्षद शिवपाल सवारियां, युवा नेता अभिषेक गुप्ता, रूपेश प्रजापति, शिवम सिंह, फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, लेखा परीक्षक वी.के.तिवारी, संगठन मंत्री अभय तिवारी कोषाध्यक्ष गरिमा तिवारी, संगठन सचिव शिवम, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *