असंख्य कार सेवकों के बलिदान और रामभक्तों के धैर्य से ही राम मंदिर का मिला सौभाग्य : बेगराज यादव

असंख्य कार सेवकों के बलिदान और रामभक्तों के धैर्य से ही राम मंदिर का मिला सौभाग्य : बेगराज यादव

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को बादशाहपुर स्थित बेस्टेक पार्क व्यू स्पा नेक्स्ट सेक्टर 67 सोसाइटी में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव शामिल हुए। उन्होंने हवन में विश्व शांति की कामना करते हुए आहुति डाली।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भी शामिल हुए। अयोध्या में हुए कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई, जिस पर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखकर स्वयं को लाभान्वित महसूस किया। भण्डारे का आयोजन भी किया गया। बेगराज यादव ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 500 वर्षों तक चली लड़ाई, असंख्य कारसेवकों के बलिदान और राम भक्तों के धैर्य का ही परिणाम है कि आज हमें भगवान श्रीराम के मंदिर को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पूरा देश राममय हो गया है। हर रामभक्त खुशी के इस क्षण को हमेशा चिरस्थायी बनाना चाहता है। भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की आस्था देखते ही बनती है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का स्वागत धूमधाम से हो रहा है। सभी राम भक्त इस दिन को एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं। पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्व में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह केवल रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का दिन नहीं है, बल्कि यह सर्व सनातन के गौरव की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह अलौकिक दृश्य अपनी आंखों से देखने का अवसर मिला है। इससे बड़ा कोई खुशी का क्षण नहीं हो सकता। इस अवसर पर रामोतार पहलवान , विवेक आर्य, संजय पुरवॉर , एस के शर्मा , आर के नाथ, अनुराग जैन , संदीप ग्रोवर , डीबी दबराल, अर्चना देसाई , सोना सिंह अलका पूर्वार्द्ध , कलशी सरदार , रोहित सिंह, ऋषभ यादव, दक्ष राव बिन्नी चावला, सोना सिंह, कमल शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *