रिश्ते हुए शर्मसार! देवरानी ने लुटवाई कई बार देवर के हाथों जेठानी की आबरू, गर्भवती होने पर पीड़िता का कराया गर्भपात।

रिश्ते हुए शर्मसार! देवरानी ने लुटवाई कई बार देवर के हाथों जेठानी की आबरू, गर्भवती होने पर पीड़िता का कराया गर्भपात।

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- सोहना सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। जहां एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी भाभी नशीला पराठा खिलाकर व कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोसी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद पीड़िता को आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इसकी पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि साल 2021 में उसकी देवरानी ने किसी काम के बहाने उसे अपने घर बुलाया था। जहां पर उसका देवर भी मौजूद था। घर पर आने के बाद उसकी देवरानी ने उसको नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया और एक पराठा भी खिलाया था। जिसके बाद महिला बेहोश होकर वहीं पर लेट गई। उसके बाद उसके देवर ने उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

जब महिला बेहोसी की हालत से ठीक हुई तो उसने अपनी देवरानी से पूछा कि मुझे क्या हो गया था। तब उसने कहा कि कुछ नहीं तुझे नींद आ गई थी और तू सो गई थी, लेकिन फिर दोबारा से एक दिन उसकी देवरानी ने उसको बुलाया उसे वो अश्लील वीडियो दिखाया और धमकी दी कि या तो तू वो करेगी जो हम कहेंगे नहीं तो ये वीडियो वायरल करके तेरी लाइफ खराब कर देंगे। पीड़िता अपनी इज्जत के डर से सारे काम करती जो उसकी देवरानी उसे बोलती थी। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर देवर उसको समय-समय अपनी हवश का शिकार बनाता रहता था। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता को जब ज्यादा ब्लैकमेल किया गया तो पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी देवर व देवरानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

इस मामले में सोहना सदर थाना पुलिस ने आरोपी देवर व देवरानी के खिलाफ रेप सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन देखना इस बात का होगा कि पुलिस जांच के दौरान मामले की असल सच्चाई क्या सामने आती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *