20 हजार रुपए का इनामिया व लूट कांड का फरार अभियुक्त इटियाथोक पुलिस की गिरफ्त में

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- एसपी गोण्डा अंकित मित्तल ने जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित गैगेस्टर एक्ट में फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को दिए थे। उसी क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।उसी निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा लूट करने के इनामिया फरार अभियुक्त अटल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त ने 20 फरवरी को अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर वादी अमित कुमार शुक्ला का बैट्री रिक्शा मल्लापुर चौराहे से तिर्रेमनोरमा जाने के लिए बुक किया था रास्ते में अवैध असलहा का प्रयोग करते हुए वादी के साथ लूट की थी। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी गोण्डा ने 20 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक चंद्रशेखर प्रताप सिंह मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *