सदर सांसद ने सुनी कार्यकर्ता के घर मन की बात।

सदर सांसद ने सुनी कार्यकर्ता के घर मन की बात।

गोरखपुर मंडल ब्यूरो संजय मिश्रा

सभी सुनें कार्यक्रम पीएम मोदी के मन की बात – अंतर्यामी सिंह

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायक – सांसद 

देवरिया:- भारतीय जनता पार्टी देवरिया के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो, टेलिविजन और नमो ऐप के माध्यम से जनपद के सभी बूथों पर सुना। प्रधानमंत्री मोदी के दिन में 11 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सदर सांसद डॉ० रमापतिराम त्रिपाठी ने देवरिया नगर के बूथ संख्या 290 पर भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुना।

पीएम के मन की बात कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर सांसद डॉ० रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 91वां तथा इस वर्ष का पहला संस्करण था।प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक होता है, इस कार्यक्रम से लोगो को बहुत ही प्रेरणादायक जानकारियां मिलती है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के उन चीजों पर बात करते है जो महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से देश के लोगो को विभिन्न चीजो की बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। आज के मन की बात में मोटे अनाज को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा की गयी बात और दी गयी जानकारी आम लोगो के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस तरह की जानकारियों से देश के लोगो का मोटे अनाज के उत्पादन और उसके उपयोग को लेकर जागरूकता आयेगी। इस दौरान रमेश सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, एजाज अहमद, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, बजरंगी मणि, मकसूदन सोनी, गंगा शरण पाण्डेय, प्रवीण निखर, विजय सिंह पटेल, राहुल कुमार आदि रहें।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने खोरमा के बूथ संख्या 80 पर मन की बात को लोगो के साथ सुना। इसके बाद उन्होंने कहा कि महीने के हर अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को हर किसी को सुनना चाहिये, इससे बहुत ही अच्छी-अच्छी जानकारियां मिलती हैं। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजन सोनकर ने सुरौली के बूथ संख्या 361 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *