समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मसूद आलम खां व कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए छेत्र में जनसंपर्क किया

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:- सपा नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने कल हलधर मऊ ब्लॉक के विभिन्न गांव के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जनसंपर्क भी किया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया मसूद आलम खान ने आज ग्राम पंचायत बालपुर हजारी बटोरा बख्तावर सिंह मैजापुर हलधरमऊ,सुमेरपुर,कौड़हा जगदीशपुर आदि गांव में कई मांगलिक कार्यक्रमों व अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की इस अवसर पर मसूद आलम खान ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आने वाला 2024 चुनाव देश के संविधान के लिए इस देश की लोकतंत्र को बचाने के लिए बहुत जरूरी है।अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र की सत्ता में आ जाती है तो संविधान को भी बदल दिया जाएगा और लोकतंत्र को भी खत्म कर दिया जाएगा और लोगों से वोट लेने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा भारतीय जनता पार्टी अपने अभी तक के अपने वादों पर पूरी तरह से विफल रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा जुमला साबित हुआ लोगों की खातों में 15 लख रुपए देने की बात भी जुमला साबित हुई और आज किसान छात्र नौजवान सब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं ना किसानों के आय दुगना हुई ना नौजवानों और छात्रों को रोजगार मिला महंगाई अपने चरम सीमा पर है टमाटर के बाद प्याज भी शतक लगाने को तैयार है एक आम व्यक्ति को घरों को चलाने के लिए उसे बहुत ही बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है और केंद्र में कोई भी सरकार बनने का जो रास्ता है,उत्तर प्रदेश से निकलता है। अभी कुछ दिनों पहले जिस तरह से घोषी उप चुनाव में प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को एक भारी अंतर से जीत दिलाई ऐसा संकेत मिलता है कि उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के पूर्व कार्यकाल सरकारों में किए गए जनहित के कामों से उनकी नीतियों से प्रभावित है,और लोकसभा में आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताना चाहती है,ताकि देश में जो भी सरकार बने वह अखिलेश यादव की अगुवाई में बने अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री बने या अखिलेश यादव किंग मेकर रहें,मसूद आलम खान के साथ इस भ्रमण में मोहम्मद सफीक अहमद राजेश मौर्य हरिराम कश्यप नान बाबू मोहम्मद सलीम अरविंद यादव राम निहाल कुलदीप मिश्रा राजेंद्र कुमार पाल अरविंद यादव अर्जुन पासवान साहिल खान अंकित मोहम्मद सलाम समेत दर्जनों लोग भ्रमण में साथ उपस्थित रहे।
