सनातन धर्म हर त्यौहार कुछ न कुछ प्रकृति के माध्यम से एक नया सन्देश ,नई ऊर्जा एवं अलग-अलग महत्व रखता।


प्रीती कश्यप।
हरदोई:- जय भोले सेवा समिति द्वारा संचालित नारी शक्ति मोर्चा हरदोई के द्वारा मकर सक्रांति के पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम बावन चुंगी हरदोई पर धूमधाम से मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने कहा की सभी क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समिति भोलेनाथ से प्रार्थना करती है। यह पर्व आपके जीवन में हर्ष, उल्लास, उत्तम स्वास्थ्य व सुख समृद्धि लेकर आए, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। परम पूज्य देवी दिव्यता ने कहा की जात पात की करो विदाई हिंदू हिंदू भाई भाई जिला अध्यक्ष रेनू ने कहा कि हमारी समिति ने जात पात के बंधन को तोड़ कर एक नई दिशा में काम कर रही है जिससे मानव का कल्याण मानव की सेवा सर्वोपरि मानते हुए हमारी 24 घंटे सेवा में समर्पित रहती है सभी सभी धर्मों के लोगों को हमारे समिति गले लगा कर उनका उनके जीवन में खुशियां भरने में अहम भूमिका रहती है हर दिन दुखी के चेहरे पर मुस्कुराहट रहे इसके लिए हमारे समिति के सभी कार्यकर्ता मानव सेवा के लिए हर मौके पर हर टाइम लगे रहते हैं।
