विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न, छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कार

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- श्री महावीर जैन इंटर कॉलेज रानीपुर  का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि हेमंत कुमार मजनयां रहे। अध्यक्षता सुधीर कुमार जैन ने की। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय की छात्राओं अनुक्षा, दीक्षा, राधा ने माँ सरस्वती की वंदना ‘वर दे वीणा वारणी प्रस्तुत की।
तत्पश्चात विद्यालय के छात्र विजय द्वारा प्रस्तुत गीत ‘कर दो मुकदमा’ प्रस्तुत किया जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। विद्यालय की छात्रा अंजली ने गीत “मेरा वतन है जग से न्यारा, पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के साथ-साथ भी विद्यार्थियों को संस्कारो से भी सब बताना होगा तभी हम समाज में बढ़ रही पाश्चात्य सभ्यता को कुचलने में सक्ष्म होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन हिमांशु राय ने किया।

इस अवसर पर धीर सिंह, उदय चंद मिश्रा, धीरेंद्र सिंह चौहान, अमित कुमार सिंह, गयाप्रसाद वर्मा, नितिन कुमार गुप्ता, सर्वेश द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, हिमांशु राय , तारिक अनवर, महेश कुशवाहा, महेंद्र प्रताप सिंह, रवि शंकर पांडे, सुनील यादव, मोहम्मद अतीक, अनूप कुमार ,विजय बहादुर यादव, पंकज जैन, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *