विद्यालय बन्द बच्चे नही देख सके प्रधान मंत्री का लाइव प्रसारण,विद्यालयों में लगा रहा ताला

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राईम

गोंडा। जनपद 99 प्रतिशत विद्यालयों के लगा रहा ताला बच्चे नही देख सके प्रधान मंत्री के लाइव प्रसारण।भारतीय शिक्षा नीति के तृतीय बर्षगाठ के पावन अवसर पर आज मोहर्रम त्योहार के अवसर को रद्द किया गया जिसके तहत आज विद्यालयों में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाइव प्रसारण किया गया। हालाकि पूर्व में अवकाश घोषणा के पश्चात देर शाम अवकाश रद्द होने से शिक्षकों को उहापोह में डाल दिया।
हमारे नवाबगंज संवाददाता के अनुसार कुछ स्कूल तो खुले पर दोपहर बाद,अधिकांश विद्यालय बंद मिला। शिक्षा क्षेत्र के लोहराडाड़ गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक बीस पर बंद मिला किशुनदासपुर प्राथमिक विद्यालय 1-30पर बंद मिला पर्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय 1-35पर बंद मिला प्राथमिक विद्यालय रमयी पुरुवा हरवंशपुर 1-43पर बंद मिला 1-54पर कोल्हमपुर इमाम प्राथमिक विद्यालय खुला था जो 12 बजे। तक शिक्षक विद्यालय बंद कर वापस जा चुके थे इन विद्यालयों के बाबत खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 बजे लाइव प्रसारण था जिसे सब सुनने के बाद विद्यालय बंद हुआ होगा प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण सब जगह सुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *