स्काउट गाइड उत्साह के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने में डटे रहे

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:-पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला संघ गोण्डा द्वारा रेलवे स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन निशुल्क जल वितरण सेवा कार्य हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी सेवा कार्य स्काउट गाइड द्वारा किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को निशुल्क जल मिल रहा है। कार्यकम को सफल बनाने में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ से अरमान अली शुभम सिंह विसेन नवीन कुमार लाल (HWB और आशुतोष कुमार पाण्डेय राष्ट्रपति स्काउट और जिला मीडिया प्रभारी जाहिद अली DOC स्काउट प्रकाश ठाकुर सचिव सुधीर कुमार राय ग्रुप लीडर आदर्श स्काउट एवं अन्य साथियों एवं स्काउटो का सहयोग प्राप्त हुआ। स्काउट हर परिस्थिति में सेवा करने के लिए सदैव तैयार रहते है। जिसकी प्रशंसा मनीष कुमार Area Manager DC Scout ) द्वारा की गई। कार्यकम की सूचना आशुतोष कुमार पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी स्काउट राष्ट्रपति स्काउट द्वारा प्रदान की गई।
