तीन दिनों में कोरोना का दूसरा मरीज मिला।
तीन दिनों में कोरोना का दूसरा मरीज मिला।

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- शुक्रवार को जिले में कोरोना के एक और मरीज की पहचान की गई। जो बीते तीन दिनों में कोरोना के नए मामलों का यह दूसरा केस है। सेक्टर-68 निवासी 42 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया है कि महिला सहित उसके परिजनों को भी आईसोलेट कर दिया गया है।
वहीं केरल में कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद विभाग एलर्ट मोड पर आ गया है। ज्ञात हो कि कोरोना काल के दौरान लोगों की सुरक्षा हितों का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाइड लाइन जारी की गई थी। जिसमें लोगों से सोशल डिस्टैंसिग का पालन करने, एक दूसरे से हाथ नही मिलाने व घर हो या बाहर हमेशा मास्क पहनने की नशीहतें दी गई थी। बावजूद इसके जैसे जैसे वक्त बीता लोग फिर से सोशल डिस्टैंसिंग भूलकर भीडभाड में चलने लगें। जबकि जानकारों का कहना है कि कोरोना काल ने संक्रमण से बचने के लिए लोगों को अच्छी आदते सिखाई थी।
ये संकेत है सावधानी बरतने के:
इंडियन मैडिकल एसोसिएशन की प्रवक्ता डा सारिका वर्मा कि मानें तो एक के बाद एक नया मरीज सामने आने का मतबल साफ है कि कोरोना अभी गया नही है। दूसरा यह कि कोरोना किसी को नही पहचानता कि आप डाक्टर या इंजिनियर? ऐसे में फिर से लोगों को एहतियात बरतने व गाइड लाइन का पालन करने सलाह दी जाती है।
विभाग फिर अलर्ट मोड में:
वही स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डा विरेन्द्र यादव ने बताया केरल में कोविड का नया वैरिएंट आने के बाद प्रदेश सरकार ने जिलों को एलर्ट मोड पर रख दिया है। बताया गया है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच कर उनका पता लगाया जाए। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डा जय प्रकाश की मानें तो बीते 24 घंटे में 25 मरीजों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए जबकि 62 मरीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया।
