शिवलाल महाविद्यालय ने वृक्षारोपण में निभाई अपनी जिम्मेदारी

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आज पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधों का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए विभिन्न विभागों संस्थाओं को वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले कस्बा रानीपुर के वरियावेर रोड पर स्थित शिवलाल महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिवार को 400 वृक्ष लगाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसमें आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षद नितिन कुशवाहा, धर्मेंद्र नकड़ा, दीपक अहिरवार, तेज सिंह सेन, गोल्डी रतमेले पार्षद प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। तो वही महाविद्यालय परिवार की तरफ से अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रबंधक अरविंद कुशवाहा, प्रबंधक राजेंद्र कुमार, रामस्वरूप कुशवाहा, मंगल सिंह तोमर, दिलीप आर्य, गोविंद सिंह, उत्तरा त्रिपाठी, अभिलाषा आर्य, शिरीन मंसूरी आदि मौजूद रही, इस दौरान समस्त अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के द्वारा पौधों का रोपण किया गया और उनके संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *