शिवपाल यादव निकाय चुनाव जनसभा में भाजपा पर जमकर गरजे, सपा द्वारा कराये गये विकास कार्यों को भाजपा बताती अपना विकास

अभिषेक कुमार संवाददाता
मलिहाबाद- नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी राष्ट्रीय महासचिव ने मैदान में उतरकर हुंकार भरते हुए समाजवादी पार्टी के लिए वोट की अपील की और भाजपा पर जमकर बरसते हुए प्रत्याशी को जीतने की बात कही।
बीते रविवार को मलिहाबाद तहसील के सरांय ग्राउंड में पूर्व मंत्री इंसराम अली द्वारा आयोजित जनसभा में पहुँचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सपा प्रत्याशी हुमैरा ख़ातून के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, उसके बाद भी नगर नगर पंचायतों में कोई भी विकास नहीं हुआ है। यहां तक समाजवादी पार्टी द्वारा कराये गये विकास कार्यों को भाजपा अपना बताती है। क्योंकि भाजपा ने पिछले छ: वर्षों में सिर्फ जोड़तोड़ की राजनीति करके जनता को विकास के मुद्दे से भटकाया है। समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है और सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। जो आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करेगी। इसलिए नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों को जिताकर सपा को मजबूत करने का काम करें। अभी तक मलिहाबाद की जनता ने समाजवादी का चेयरमैन चुना है और इस बार भी हमें पूर्ण विश्वास है कि मलिहाबाद की जनता पुनः सपा प्रत्याशी को जिताकर भारी मतों से नगर पंचायत का अध्यक्ष बनायेगी।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कन्नौजिया, पूर्व प्रत्याशी राज बाला रावत, फ़िरोज़ खां उर्फ शन्नू, पूर्व जिला पंचायत सरोज यादव, अमान हसन खान, अमरोज़ हसन खां, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीएल वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख ख़ुदादाद खां पूर्व मंत्री इंसराम अली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम गोपाल मोहसिन खां, पूर्व जिला महासचिव राशिद अली, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत व सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
