इंसानियत दिखाती हुई महिला कांस्टेबल मीनू ने की घायल युवती की मदद।

प्रीती कश्यप 

 

लखनऊ:- थाना बाजार खाला क्षेत्र में बने पिंक बूथ 93 पर तैनात महिला कांस्टेबल मीनू ने पेस की इंसानियत की मिसाल। तेज बारिश में सड़कों पर हुई रफ्तार से एवरेडी के पास बने ओवरब्रिज से आ रहे वाहन ने स्कूटी सवार जा रही युवती को मारी जोरदार टक्कर। टक्कर मार मोटरसाइकिल सवार युवक तेजी से फरार हो गए। वही टक्कर लगने से सड़क पर गिरी युवती को देख तुरंत पिंक बूथ पर तैनात महिला कांस्टेबल मीनू ने दौड़ कर सड़क पर से युवती को उठाया। स्कूटी सवार युवती को आई मामूली चोट। पिंक बूथ 93 पर तैनात महिला कांस्टेबल मीनू ने युवती के परिवार को सूचना देकर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *