पुरखों के तर्पण हेतु किया जा रहे हैं श्राद्ध

अरविंद आर्य

झांसी:- नगर पंचायत कटेरा में नंद सागर तालाब पर पुरखों के तर्पण हेतु किया जा रहे है श्राद्ध। लोग तालाब पर जाकर अपने अपने पुरखों जल तर्पण करने के लिए श्राद्ध व त्रिवार्षिक श्राद्ध किए जा रहे हैं। पितृ पक्ष 14 अक्टूबर तक चलेंगे। शुक्रवार को देखा गया कि बडी़ संख्या में लोग पुरखा को जल तर्पण करने के लिए नंद सागर तालाब पर पहुंचे ,जहां पर विधि विधान से जल का तर्पण किया गया। इसके बाद घर पर चींटियों ,कुत्तों ,कौआ व गाय को भोजन कराया। लोगों की मान्यता है कि शास्यों के मतानुसार तीन पीढ़ियों तक श्राद्ध करना श्रेष्ठ है, क्योंकि तब तक प्रतीक्षा काल समाप्त हो जाता है। इस मौके पर गणेश कटेरया, दीनदयाल सोनी, बिहारी लाल खटीक, नारायण साहू ,मुन्ना सोनी, संतोष साहू, बृजलाल बागवान, शिव शंकर सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *