भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा।

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो चीफ (झांसी)

 

झांसी:- श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बमोरी सुहागी भूमिया बाबा दरबार प्रांगण में किया जा रहा है। जिसकी आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसके कथा व्यास बाल विदुषी राधिका किशोरी जी श्री धाम वृंदावन हाल निवारी कथा पारीछत जजमान श्रीमती शशि प्रभा डॉ बीएल सविता और सैकड़ों की संख्या में बमोरी सुहागी के ग्रामीण शोभायात्रा एवं कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में मुख्य रूप से संतोष सेन समाजसेवी रानीपुर, भूपेंद्र सविता, नंदकिशोर सेन, रामकुमार सेन, नरेंद्र सेन, सौरव सेन, छोटू सेन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंजू कुशवाहा, दयाराम अहिरवार, पुष्पेंद्र महाराज, अंकित चौरसिया, राज चौरसिया, मोहित सेन ग्वालियर, प्रमोद सेन, सुरेश सेन, दीपक सेन रानीपुर, कन्हैया महाराज, शौकत अली खान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *