कलश यात्रा के साथ सिध्द बाबा व राज गोड़ की हुई स्थापना

अरविंद आर्य
झांसी:- कस्बा क्षेत्र बड़ाहार इंदयाई में सिध्द बाबा राजगोंड बाबा की स्थापना हुई। स्थापना से पूर्व महिलाओं ने सिर पर कलश यात्रा निकाली। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। मुकेश भगत ने बताया कि कलश यात्रा के साथ सिध्द बाबा राजगोंड की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापना की गई। स्थापना के विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुकेश भगत, कमलदास कुशवाहा, दिनेश, पप्पू, बालकिशन, रीना, प्यारेलाल, डकेरे, अखलेश, जगन प्रसाद, लोकेन्द्र साजेरा, राहुल पुजारी आदि मौजूद रहे।
