थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह व तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस

मोहम्मद शरीफ संडीला हरदोई
हरदोई – संडीला क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा संडीला कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाल दिलेश कुमार सिंह व नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस पर अपनी अपनी शिकायतें लेकर क्षेत्रीय फरियादी कोतवाली पहुंचे। जिसमें कुल गयारह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी फरियादी की समस्याओं को सुनते हुए तत्काल प्रभाव जांच कर आवश्यक कार्रवाई करके समाधान व निसतारण करने को निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संडीला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह, अतिरिक्त कोतवाल आलोक सिंह, उप निरीक्षक रमेश सिंह सेंगर, बस अड्डा चौकी प्रभारी शिव गोपाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, तहसीलदार लोकेश, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, कांस्टेबल रिंकू, गगन, महिला कांस्टेबल प्रतिभा दुबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।
