सूरजकुंड मेले में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,
सूरजकुंड मेले में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, ”हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष” पुस्तक का किया विमोचन

संवाददाता – सन्तोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फरीदाबाद के सुरजकुंड मेले में पहुंचे। जहां उन्होंने ‘हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष’- एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम मनोहर लाल सहित कई नेता मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने पुस्तक का किया विमोचन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूरजकुंड फरीदाबाद में ‘हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष’ शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का विमोचन करने उपरांत उप राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हरियाणा को देश के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि हरियाणा में सीएम मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन को लेकर किया गया कार्य आसान नहीं था। व्यवस्था परिवर्तन का ये काम इसलिए मुश्किल था क्योंकि ऐसा काम करने से सबसे पहले वो लोग चुनौती देते हैं जो हमारे आस-पास होते हैं। उन्होंने कहा की ये संकेत हरियाणा में नहीं बल्कि पूरे देश में गया है। सीएम ने 9 सालों का अनुभव किया साझा वहीं इस अवसर पर मौजूद रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष पुस्तक में राजनीतिक, शिक्षाविद, सामाजिक, प्रशासनिक और न्यायिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के विचारों का समावेश किया गया है। देश और समाज के हित में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रबुद्धजनों ने भी इस पुस्तक में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन 9 वर्षों में सरकार ने जमीनी हकीकत पर कार्य किया और जनमानस की तकलीफों को महसूस करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि वे जिस विचारधारा से जुड़े रहे हैं उसमे व्यक्ति प्रधान नहीं होता बल्कि विचारधारा प्रधान होती है। इसी विचारधारा के आधार पर हम आगे बढ़ते हुए निरंतर जन सेवा में डटे हैं।
