जौनपुर में RCDAUP की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)

ऑनलाइन दवा व्यापार पर रोक लगाने की उठी मांग, दवा व्यापारियों की एकजुटता दिखाई।

जौनपुर। रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (RCDAUP) की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का सफल आयोजन सोमवार को जनपद जौनपुर स्थित होटल द गोल्डन ट्री में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से पदाधिकारी एवं दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक में RCDAUP के महामंत्री श्री राजेंद्र सैनी, दवा विक्रेता समिति लखनऊ के महामंत्री श्री सी.एम. दुबे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रितेश आनंद ने विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यशाला में दवा व्यापारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बढ़ते हुए ऑनलाइन दवा व्यापार, पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याएं, नकली दवाओं का प्रसार और दवा कंपनियों द्वारा एक्सपायरी अवधि बढ़ाने जैसे गंभीर विषय शामिल रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और दवा व्यापारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि प्रदेश में दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही, शासन-प्रशासन से यह मांग की गई कि प्रदेश के सभी दवा व्यापारियों के शोषण पर रोक लगाई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो तथा ऑनलाइन दवा व्यापार को प्रतिबंधित किया जाए।

इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए जौनपुर जिला एसोसिएशन को RCDAUP पदाधिकारियों ने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *