शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- प्राथमिक विद्यालय कन्या खुशीपुरा रानीपुर में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती के अवसर पर शिक्षक धनेंद्र सिंह तोमर का किया गया सम्मान। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अनुराग गुप्ता ने करते हुए कहा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से हमें बहुत बड़ी सीख मिलती है। जिन्होंने शिक्षक होकर बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किये। जिससे समाज का ही नहीं संपूर्ण राष्ट्र का विकास हुआ है। ऐसी अच्छी सोच रखने वाले डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इसी अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष उदयचंद्र कुशवाहा अभिभावक गण सुनील कुमार खाली रंगरेज दिलीप अंजलि आदि मौजूद रही। बच्चों ने हर्ष उल्लास के साथ शिक्षकों का सम्मान किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। घनेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षक एक समाज का निर्माता नहीं नहीं होता है संपूर्ण राष्ट्र का निर्माण करता है शिक्षक द्वारा दिया गया ज्ञान आजीवन चलने वाला ज्ञान होता है शिक्षक का कर्तव्य ईमानदार धैर्यवान क्षमादान होना चाहिए।
