हमारा शिक्षालय संस्था के छात्र-छात्राओं ने मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

हमारा शिक्षालय संस्था के छात्र-छात्राओं ने मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

अभिषेक कुमार

नोएडा:- सेक्टर 63 स्थित मुफ़्त शिक्षा केंद्र पर हमारा शिक्षालय संस्था के छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे भाग लिया। जिसमें बच्चों ने राधा, कृष्ण, भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह आदि बनकर उनका अभिनय एवं डांस किया। सबसे अच्छा अभिनय करने वाले बच्चों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल सिंह (अधिकारी, नोएडा अथॉरिटी ) द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमे महिमा वर्मा प्रथम, जोया गौतम द्रवतीय व अनुष्का जैन तृतीय स्थान पर आई। संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि होली, दिवाली, दशहरा, जन्माष्टमी, नवरात्रि आदि जैसे त्यौहार ही है जिसमें हम अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के बारे में सिखा सकते हैं। हमें इन दिनों को छुट्टी के रूप में नहीं बल्कि किसी संस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर या दर्शक के रूप में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। हमारी सामाजिक संस्था बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कई गतिविधियों में कुछ कर दिखाने का अवसर प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *