सुधीर जैन बने प्रबंधक ऋषभ कुमार बने अध्यक्ष

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- श्री महावीर जैन इंटर कॉलेज रानीपुर की प्रबंध कार्यकारणी का गठन चुनाव पर्यवेक्षक अभिलाष पटेरिया प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कटेरा व चुनाव अधिकारी डॉक्टर बृजनंदन यादव प्रधानाचार्य लठवारा इंटर कॉलेज एवं चुनाव संरक्षक केसी अर्जरिया की देखरेख में किया गया। इस प्रक्रिया में सुधीर कुमार जैन को सर्वसम्मति से विद्यालय का प्रबंधक एवं अविनाशी जैन को उप प्रबंधक चुना गया। ऋषभ कुमार बड़कुल को अध्यक्ष एवं संदीप कुमार जैन को उपाध्यक्ष और जितेंद्र कुमार जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया ।
इसी क्रम में विद्यालय की साधारण सभा के पदाधिकारी भी चुने गए। इसमें महेश चंद औलिया को सभापति अरविंद चौधरी जैन को उपसभापति एवं प्रवीण जैन गोलू को मंत्री बनाया गया। इसी के साथ विद्यालय की कार्यकारिणी में 12 लोगों को सदस्य भी बनाया गया है। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया सर्वसम्मति से पारित हुई। जिसमें सभी सजातीय बंधुओं ने संतोष व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ठाकुरदास निराला ने नव निर्वाचित प्रबंधक एवं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रबंधक सुधीर जैन ने कहा कि वह विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय की अन्य सभी आवश्यकताओं एवं सुचारू संचालन के लिए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्य के सहयोग से विद्यालय की उन्नति तरक्की के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रबंधक हेमंत मजनया, हरिश्चंद्र जैन, डॉ प्रमोद कुमार जैन, स्वरूप चंद जैन, राजेंद्र नायक, महेश ओलिया, राजदीप जैन, सुनील बैसाखिया, शुभम जैन, जयकुमार औलिया, योगेश जैन, खेमराज औलिया, संदीप जैन एवं विद्यालय के शिक्षक हिमांशु राय, महेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
