साधन सहकारी समिति अध्यक्ष एवं समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मनोज कुमार
झांसी- कस्बा सकरार में साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ । शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्य और विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर राजबहादुर सिंह एवं उपाध्यक्ष पद मोहिनी सिंह सिजौरा रामपाल सिंह राजावत सिलगुआ, कुलदीप सिंह चौहान जावन, करण सिंह यादव भिटौरा, उदय राम अहिरवार लुहारी, घनश्याम राजपूत सकरार, राजाराम शर्मा लुहर गांव भट्ट, हरिराम कुशवाहा सकरार चयनित सदस्यों को रुद्र प्रताप सिंह गौर ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण में रूद्र प्रताप सिंह अपने संबोधन में कहा कि किसी भी किसान को खाद बीज की परेशानी नहीं होगी। विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने अपने संबोधन में कहा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यों की शपथ ग्रहण में आए हुए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उनको खाद और बीज की समस्या नही होने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सहकारी समिति में 500000 से 1000000 तक की विधायक निधि से आप काम करवा सकते हैं यह घोषणा विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने मंच से की।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन देवेंद्र राजावत, सहकारी समिति अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, संजय सिंह, ललित सिंह , प्रमिल थापक, हरिश्चंद्र सिंह, राकेश सैन, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह लुहारी, रूद्र प्रताप सिंह गौर ढोड़ा, मोनू गौर, गजेंद्र सिंह चौहान, बब्बू गौर, आर्यन सिंह, भवानी सिंह, मुकेश कुमार वर्मा लुहारी, गौरव सिंह ठाकुर लुहारी,कुलदीप शर्मा, सत्येंद्र सिंह लुहारी, जयहिंद सिंह यादव, सोबरन सिंह गौर, अरविंद सिंह, सचिन तिवारी, संदीप साहू, अमर सिंह, मुकेश साहू, भगवत साहू, अशोक जैन, हेमंत कुमार जैन, चंचल शेखर, पुष्पेंद्र बरार, गुड्डू प्रधान, आसाराम सेन, साहब सिंह यादव, शंकर पटेल, भीम प्रताप रजपुरा, गोलू ठाकुर लुहारी,जंग बहादुर सिंह लुहारी, आदि जनसमूह उपस्थित रहा अंत में देवेंद्र सिंह राजावत के द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि एवं जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया गया
