तालकटोरा पुलिस टीम ने 2 वाहन चोरों को धर दबोचा, चोरी की 1 चार पहिया हुई बरामद।

तालकटोरा पुलिस टीम ने 2 वाहन चोरों को धर दबोचा, चोरी की 1 चार पहिया हुई बरामद।

अभिषेक कुमार संवाददाता

लखनऊ:- थाना तालकटोरा पुलिस टीम ने मंगलवार को आगरा एक्प्रेस वे ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर करीब 150 मीटर आगे सड़क के किनारे बाउंड्री वाल के पास से 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी मुकेश पाल उम्र 25 वर्ष पुत्र राम दुलारे पाल निवासी लालपुर गौसा थाना मलिहाबाद लखनऊ व दूसरा आरोपी सुरेन्द्र कुमार मौर्य उम्र 28 वर्ष पुत्र समय लाल मौर्य निवासी ग्राम गरीबपुर पोस्ट डेरवा थाना महेशगंज जिला प्रतापगढ़ हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 1 चार पहिया वाहन पंजीकृत संख्या UP 32 MB 1431 के स्थान पर प्रयुक्त कूटरचित नंबर प्लेट UP 70 EQ 9366 को भी बरामद किया है।

पुलिस द्वारा बरामद बोलेरो वाहन के निरीक्षण पर नम्बर प्लेट पर आगे व पीछे रजिस्ट्रेशन नं० UP 70 EQ 9366 अंकित होना पाया गया। वाहन के बोनट को हमराहियान द्वारा खुलवाकर चेक किया गया तो चेसिस नंबर MA1XM2XKXM5C33739, ENGINE NO – XKM6C24756 पाया गया जिसका मिलान चोरी की गयी बोलेरो वाहन UP 32 MB 1431 (बोलेरो) से किया गया तो मेल खाते पाए गए। बरामद वाहन थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 175/23 धारा 379 भादंवि से संबंधित चोरी किया गया वाहन UP 32 MB 1431 बोलेरो होने की पुष्टि हुई। अभियुक्तगण द्वारा योजना बद्ध तरीके से कपटपूर्वक अनुचित लाभ प्राप्त किये जाने के उद्देश्य से वाहन चोरी कर उसके हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट UP 32 MB 1431 के स्थान पर कूटरचित नं0 प्लेट UP 70 EQ 9366 प्रयुक्त किया गया, जिसे बरामद कर जरिये उचित माध्यम थाने लाकर थाना प्रांगण में संतरी पहरे की निगरानी में खड़ी करवाई गयी। अभियोग उपरोक्त में 2 अभियुक्तों की संलिप्तता पायी गयी। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह, आनन्दमणि सिंह, अभिषेक कुमार, कांस्टेबल नाहर सिंह थाना मलिहाबाद, कांस्टेबल नवीन प्रताप सिंह शामिल रहे।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया:

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार गए व्यक्ति मुकेश पाल द्वारा बताया गया कि साहब यह गाड़ी चोरी की है, जिसे मैंने कात्यायन सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा० लि० C-1575 राजाजी पुरम लखनऊ जहाँ पर मैं बतौर चालक काम करता था। वहाँ से योजना के तहत चोरी करवा ली थी, साहब मैं और मेरे साधी सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने अपनी शान शौकत में खर्च हेतु पैसों की कमी होने पर चार पहिया गाड़ी चोरी करने की योजना बनायी। योजना के तहत मैंने अपनी कंपनी से इस गाड़ी की चाभी चोरी कर अपने अन्य साथी अभिषेक निवासी गिरधारी लाल इण्टर कालेज के पास थाना सआदगंज लखनऊ को दी और सुरेन्द्र से संपर्क कराया। हम लोगों ने अभिषेक से गाड़ी चोरी करने के लिए कहा और होने वाले लाभ में हिस्सा देने का वादा कर योजना में सम्मिलित कर लिया। अभिषेक ने अपने अन्य साथी सौरभ मिश्रा निवासी 554ख/209ए विश्वेश्वर नगर थाना आलम बाग लखनऊ को भी योजना सम्मिलित करने और लाभ में हिस्सेदार बनाने के लिए कहा। हम सभी लोग गाड़ी चोरी कर बिक्री से मिलने वाले रुपयों में हिस्सेदार बनने हेतु आपस में सहमत हो गये और 12 अगस्त 2023 को हम चारों लोग आपस में एक दूसरे से मोबाइल पर संपर्क में थे। अभिषेक और सौरभ ने मेरे द्वारा दी गयी चाभी से बोलेरो गाड़ी कात्यायन सिक्यरिटी सर्विसेज प्रा0 लि0 राजाजीपुरम से उठा ली और योजना के तहत गाड़ी का नम्बर प्लेट परिवर्तित कर सुरेन्द्र के गाँव में ले जाकर उसके घर पर खड़ी कर दी। तब से यह गाड़ी वहीं पर थी। कल इस गाड़ी को सुरेन्द्र अपने गाँव से लेकर लखनऊ आया था और हम लोग इस गाड़ी को ठिकाने लगाने की फिराक में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। साहब मुझसे गलती हो गयी। पकड़े गये दूसरे व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा भी मुकेश पाल की बातों का पूर्ण समर्थन करते हुए बताया गया कि साहब हमारे साथी अभिषेक व सौरभ मिश्रा ने मुकेश पाल द्वारा दी गयी चाभी से यह बोलेरो कात्यायन सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा0 लि0 C-1575 राजाजी पुरम लखनऊ से चोरी कर योजना के अनुसार गाड़ी में लगे हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट को बदल कर प्रतापगढ़ में मेरे गाँव में लाकर मुझे दी थी। तब से हम सभी इस गाड़ी को बेंचने की फिराक में थे परन्तु बेंच नहीं सके थे। कल मैं इस गाड़ी को लेकर लखनऊ आया था गाड़ी को ठिकाने के लगाने की फिराक में घूम रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। साहब मुझसे गलती हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *