मैया के जयकारों से गूंज रहे मंदिर व देवी पांडाल

अरविंद आर्य

झाँसी:- कस्बा में नवरात्रि पर्व की धूम है, जगह-जगह देवी पांडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई और रोजाना सुबह-शाम भव्य आरती व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके चलते इस समय गली-गली में विराजी देवी मैया के पांडालों व बड़ी माता मंदिर में मैया के जयकारों की धूम मची है। बड़ी माता मंदिर पर सुबह 5 बजे से भक्तो की भीड़ देखी जा रही है, जबकि मैन बाजार प्रांगण में भव्य पांडाल में आकर्षक दुर्गा प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसके दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का जमावाड़ा लगा रहता है।
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में इस बार करीब एक दर्जन देवी प्रतिमाएं दुर्गा समितियों द्वारा स्थापित की गई हैं। पहले दिन की स्थापना से ही देवी पंडालों में हर रोज सुबह व शाम को भक्तों द्वारा दुर्गा मां की भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। मैन बाजार पर समिति द्वारा विशाल पंडाल सजाया गया है, जिसमें आकर्षक दुर्गा प्रतिमा को स्थापित किया गया है। अपनी रंग और अष्टभुजायुक्त देेवी प्रतिमा विशेष सिंघासन पर स्थापित की गई है। इस भव्य प्रतिमा को देखने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहता है। वहीं कस्बा में बस स्टेण्ड, टौरियापुरा, खेतपुरा, लुहरयाना, सुरईपुरा सहित कस्बे में पांडाल में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *