पथराई बांध काली पहाड़ी स्थित सिद्धेश्वर मन्दिर पर 13 वां नव कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन।

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी)
झांसी:- जिले के टहरौली तहसील क्षेत्र में आने वाले बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर काली पहाड़िया पर स्थित चार गांवों के विशेष सहयोग इमलिया, चढ़रऊ धवारी, दादपुरा,सतपुरा के सहयोग से रूद्र महायज्ञ का आयोजन विगत 13 वर्षो से हो रहा है तथा 25 वर्षों से भागवत का आयोजन हो रहा है। पूर्व की तरह इस वर्ष भी दिनाँक 12 जनवरी से 20 जनवरी तक डा. ओमप्रकाश शास्त्री के आर्चत्व में सम्पन्न होने जा रहा है। यज्ञ में अपना योगदान देने के लिए वृंदावन से चलकर आई दीदी नर्मदेशरी जी ( वृंदावन धाम) और भागवत कथा का श्रवण कराने के लिए वृंदावन धाम से पधारीं। बाल व्यास कृष्णादासी जी व्रंदावन धाम द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी। यज्ञ के मुख्य यजमान मति रश्मि पटेल आशीष पटेल एवं भागवत यजमान महेश सक्सेना जी ने बताया की मौसम के हालात को देखते हुए सभी कार्यक्रम समय से चेलेगें।
