धोखाधड़ी कर जमीन बैनामा कराने का फरार अभियुक्त धरा गया

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:- एसपी गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को दिए निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर जालसाजी कर जमीन बैनामा कराने का फरार अभियुक्त शत्रोहन को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने संतोष कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम वैरागी पुरवा राजापुर परगना थान कोतवाली नगर जनपद गोण्डा,गोण्डा की जमीन को फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा करवा लिया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे
उप निरीक्षक सुरेशमणि मिश्रा मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *