20 हज़ार का ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट का फरार अभियुक्त दबोचा गया

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:- एसपी गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित,गैंगेस्टर एक्ट के फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों को दिए थे।निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर बाबागंज स्टैण्ड से गैंगेस्टर ऐक्ट के फरार अभियुक्त रंजीत मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त का एक संगठित गिरोह था जो अपने भौतिक तथा आर्थिक लाभ हेतु मोटरसाईकिलों की चोरी किया करते थे।जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 20 हज़ार का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष धानेपुर सत्येन्द्र वर्मा कांस्टेबल भगवान मय टीम शामिल रहे।
