आत्महत्या के लिये प्रेरित करने वाले फरार अभियुक्त को कटराबाजार पुलिस ने धर दबोचा।

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:- तेज तर्रार एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए उसी निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में प्रयासरत पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के फरार अभियुक्त रक्षाराम को गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त ने वादिनी के पुत्र को आये दिन गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देता रहता था जिससे वादिनी का पुत्र प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर लिया था।अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे
उप निरीक्षक सावन सिंह कांस्टेबल शमशाद मय टीम की अहम भूमिका रही।
