अपहरण कर लूट का अपराध कारित करने वाले अनैतिक देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को 12 घंटे के अंदर लूट का माल समेत किया गया गिरफ्तार।

अपहरण कर लूट का अपराध कारित करने वाले अनैतिक देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को 12 घंटे के अंदर लूट का माल समेत किया गया गिरफ्तार।

आलोक कुमार कश्यप

लखनऊ:- बीते सोमवार की देर रात मोहल्ला पीर बुखारा थाना ठाकुरगंज लखनऊ से कार सवार युवक व युवतियों को असलहे के बल पर अगवा कर मारपीट कर बंधक बनाकर लूट का अपराध करने वाले 4 आरोपी फैजान उम्र करीब 44 वर्ष पुत्र स्व० एहसान अहमद पता 1/367 जानकीपुरम थाना जानकीपुरम विस्तार लखनऊ, दूसरा आरोपी समद उम्र करीब 48 वर्ष पुत्र शमीम पता खोदान फैजुल्लागंज थाना मडियाँव लखनऊ, तीसरा आरोपी ऐजाज उम्र 27 वर्ष पुत्र शरीफ अहमद पता फरीदीपुर रिंग रोड थाना ठाकुरगंज लखनऊ व चौथा आरोपी किशन यादव उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र शिवपाल सिंह यादव पता कालिका नगर थाना तिर्वागंज जिला कन्नौज को ठाकुरगंज पुलिस ने घैला पुल के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन, रुपये एवं अन्य सामान तथा अपराध में प्रयुक्त देशी तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व अपराध में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *