स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नामचीन हस्ती अजीत रावत का जन्मदिन।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नामचीन हस्ती अजीत रावत का जन्मदिन।

अभिषेक कुमार विशेष संवाददाता

स्वतंत्रता दिवस के दिन मैंने इस दुनिया में जन्म लिया, मेरे लिए सौभाग्य की बात है : अजीत रावत

मलिहाबाद/लखनऊ:- थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला मोहल्ला जोशीन टोला के रहने वाले कृषक परमेश्वर रावत के सुपुत्र अजीत रावत का जन्मदिन मोहान रोड पर स्थित रॉयल गार्डन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अजीत रावत ने अपने मित्रों का जोरदार स्वागत किया व उनके साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जन्मदिन को मनाया। लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर बाजनगर में स्थित लखनऊ डिग्री कॉलेज से वह ग्रेजुएशन कर रहे हैं और अपनी सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह मेरा 22वां जन्मदिन मनाया गया है, मेरे लिए सबसे खुशी की बात यह है कि जिस दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है उसी दिन ही मैंने इस दुनिया में जन्म लिया, यह मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है, स्वतंत्रता दिवस को मनाने के बाद मैं अपने जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता हूं। उनके जन्मदिन पर भारी संख्या में पहुंचे उनके मित्रों ने जन्मदिन को और भी खास बना दिया। उन्होंने अपने मित्रों के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली, जिसमें भारी संख्या में उनके मित्रों द्वारा अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों से रॉयल गार्डन से चलकर हरदोई रोड होते हुए मलिहाबाद चौराहे पर जाकर मिर्जागंज के अंदर से पुनः रॉयल गार्डन जाकर तिरंगा यात्रा को समाप्त किया गया। उनके मित्र गणों ने बताया कि अजीत रावत एक नामचीन हस्ती है जोकि अपने मित्रों के लिए हर दुख में सदैव तत्पर रहते हैं।

इस मौके पर बड़े भाईयों ने आशीर्वाद दिया और छोटे भाईयों ने गले लगाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी व लंबी आयु की कामना की। वहीं अजीत रावत ने सभी मित्रगणों को धन्यवाद कहा और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे ऐसे सच्चे और ईमानदार मित्र व उनका प्रेम मिलना बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। 

इस मौके पर उनके मित्रगण महेन्द्र गौतम, लल्लन पाल, धीरेन्द्र, साका मौर्या, अर्पित, विशाल रावत नेता, इंद्रजीत सिंह राजा, शाहरुख खान, अभिषेक, दीपांशु, मनीष, अतुल, अनमोल, गौरव, सौरभ, संजीत, कुलदीप, आयुष अरमान मलिक, चांद खान, रिंकू, अजीत रावत के बड़े भाई अजय कुमार समेत पॉलिटिक्स बुलेटिन हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता व सीएम यूपी न्यूज चैनल के विशेष संवाददाता अभिषेक कुमार तथा अन्य मित्रगण भारी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *