पीआरवी 0388 के सिपाहियों से की भिड़ गये दबंग गाड़ी के सीसे तोड़े मुक़दमा दर्ज भेजा जेल

अरविंद आर्य
झांसी: थाना कटेरा क्षेत्रअंतर्गत ग्राम पठगुंवा में शनिवार की शाम को कुछ दबंग पीआरवी पुलिस कर्मियों से भिड़ गये और मारपीट कर दी जिस पर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की विवरण के अनुसार थानाध्यक्ष कटेरा महाराज सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के ग्राम पठगुंवा में कुछ अराजक तत्व शराब पीकर गांव में उपद्रब कर रहे थे सूचना पर पहुंची कटेरा पीआरवी 0388 टीम के सिपाहियों ने दबंगो को टोका तो पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गये और पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज मारपीट भी कर दी और पथराव कर दिया जिससे सरकारी पीआरवी गाड़ी के शीशे टूट गये सूचना पर थानाध्यक्ष कटेरा महाराज सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे तब तक आरोपी भाग गये चुके थे थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 332,353,504,506,427 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम,के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार सुबह नामजद बांछित अभियुक्तों सूरज सिंह यादव पुत्र जाहर सिंह उम्र 59 वर्ष, नरेन्द्र यादव पुत्र सूरज सिंह उम्र 27 वर्ष, राघवेंद्र यादव पुत्र सूरज यादव उम्र 19 वर्ष, अरविंद्र अहिरवार पुत्र करन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासीगण ग्राम पठगुंवा थाना कटेरा जनपद झाँसी को गिरफ्तार कर चालान करते हुए जेल भेज दिया गिरफ्तार करने बाली टीम में थानाध्यक्ष कटेरा महाराज सिंह, उपनिरीक्षक सहदेव कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रमाकांत शामिल रहे।
