क्राइम टीम ने ऑटो में छूटे पर्स को किया बरामद। 

क्राइम टीम ने ऑटो में छूटे पर्स को किया बरामद। 

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-

लखनऊ:- डीसीपी पूर्वी हृदयेश कुमार ने बताया कि चिनहट के तारा का पुरवा निवासी सावित्री पाल दो दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां शादी में सुशांत गोल्फ सिटी गई थीं। सावित्री देवी शनिवार सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ ऑटो से घर के लिए निकलीं थी। कमता के पास उतरते समय उनका ऑटो में पर्स छूट गया था। पर्स में लगभग पांच लाख रुपये कीमत के गहने और एक मोबाइल फोन था। कुछ समय बाद उन्होंने अपने मोबाइल पर फोन किया तो वह फोन बंद मिला। बिना समय गंवाये सावित्री सर्विलांस सेल गोमतीनगर पहुंचीं और उन्होंने क्राइम टीम प्रभारी रजनीश वर्मा को पूरी बात बताई। क्राइम ब्रांच के तेजतर्रार प्रभारी रजनीश वर्मा और उनकी टीम में शामिल अजीत कुमार पांडेय, परशुराम राय, बृजेश बहादुर सिंह, अजय तेवतिया, रिंकू कुमार, राहुल पांडेय, हितेश सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को लेकर कमता चौराहे पहुंचे। समय के हिसाब से रजनीश वर्मा ने कैमरे खंगाले शुरू किए तो ऑटो का नंबर मिल गया। ऑटो बीबीडी के पास देखा गया। रजनीश वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान फुटेज देख कुछ ऑटो चालकों ने ऑटो को पहचान लिया। एक ऑटो चालक ने ऑटो को बीबीडी के पास देखने की बात कही तो क्राइम टीम तुरंत उधर रवाना हुई और इंदिरा नहर के पास से ऑटो चालक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर ऑटो चालक ने बताया कि फोन की चार्जिंग खत्म होने की वजह से फोन बंद हो गया था। सावित्री पाल को जेवरात समेत उनका पर्स लौटा दिया गया और उन्होंने रजनीश वर्मा समेत पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *