विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से प्रभावित हो रहे लोगों के दैनिक कार्य रोजेदारों को हो रही परेशानी

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी

मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भण्डरा में लगा सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर एक बार फिर से खराब हो जाने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए है साथ में रमजान माह के चलते गांव में बिजली नही आने से रोजेदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रखवाये जाने की मांग की। 33/11 विद्युत उपकेंद्र भंडरा, खिलारा फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भण्डरा में लगा सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर एक बार फिर से खराब हो जाने से रमजान के पवित्र माह के चलते रोजेदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है साथ ही ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित बने हुए है। ग्राम प्रधान नईम खान, सुभाष मोर्य, राकेश श्रीवास, पप्पू पाल, सद्दू मिस्त्री, महेंद्र श्रीवास, भगवानदास चढ़ार, हनीफ मंसूरी, राकेश रैकवार, दीनदयाल श्रीवास, शिवम् श्रीवास, मुकेश रैकवार, महेश, ओमप्रकाश श्रीवास, शौकत अली, नबी अहमद, रियाज खां, किलकाई पाल, अज्जू खां आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिक कनेक्शनों की संख्या के चलते भार बढ़ जाने से 100 के केवीए का टांसफार्मर बार बार खराब हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना बार बार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रखवाये जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *