एक वर्ष पूर्व मिले अज्ञात युवक के शव की नहीं हो पाई अभी तक शिनाख्त, पुलिस ने किए थे अथक प्रयास, पुनः शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

जीत नारायण
लखनऊ:- थाना सैरपुर के अंतर्गत वर्ष 2022 में मिले 28 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र में 29 मई 2022 को अज्ञात युवक का शव पाया गया था। उस शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए थे, मगर उस अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस पुनः एक बार फिर से उस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। आपको बता दें मिले अज्ञात युवक के शव के संबंध में थाना सैरपुर पर हत्या का अभियोग भी पंजीकृत है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि अज्ञात युवक के शव की पहचान करने वाले व्यक्ति निम्न मोबाइल नम्बर पर सूचित करने का कष्ट करें। थाना कार्यालय 7839861184, प्रभारी निरीक्षक 9454403879, 8303599311, अतिरिक्त निरीक्षक/विवेचक राकेश कुमार वर्मा 9450124195
