ग्लोबल इनवर्स्टर समिट की तैयारियों का मण्डलायुक्त ने लिया जायजा।

आशीष तिवारी।

 

लखनऊ:- 04 फरवरी 2023 को ग्लोबल इनवर्स्टर समिट की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध वृंदावन स्थिति पार्किंग स्थलों का मण्डलायुक्त डॉ रौशन जैकब ने आज आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, नगर निगम, आवास एवं विकास परिषद्, लोक निर्माण, ऊर्जा जिला प्रशासन सहित सम्बन्धित विभागों के उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने शहीद पथ से सुल्तानपुर सड़क को जुड़ने वाले मोड़ पर स्थिति 33 के0बी0 विद्युत लाइन को सिफ्ट करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये है। उन्होंने शहीदपथ पर टूटी हुई रेलिंग को मरम्मत/पेंटिग करने के निर्देश दिये। टेन्ट सिटी क्षेत्र की सड़कों की साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं फॉगिंग का कार्य प्रतिदिन कराये जाने, प्रवेश मार्गो को सुदृणीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कराने फुटपाथ एवं सन्निकट की ग्रीन बेल्ट का सौन्दर्यीकरण व वाहन पार्किंग हेतु अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने टेन्ट सिटी के अपोजिट भूमि में लगे झाड़ियों को साफ कराने, पार्किंग की क्षमता को बढ़ाने, नगर निगम की ब्यू कटर की संख्या अधिकता करते हुये घिराव करें, आवास विकास की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करायें जो भी कार्य जिसके द्वारा कराये जाने है वो जिम्मेदारी पूर्वक कार्य को अंजाम दे। उन्होंने धावा भट्टा चौराहा की साफ-सफाई कराने व ग्राम को जाने वाली सड़क को बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने पुलिस विभाग को वी0आई0पी0 रूट, कार पास, डेलीगेट कैटेगरी को समझने व अनुपालन कराने समस्त पार्किंग प्लान तैयार करने रूट डायवर्जन एवं पार्किंग की सूचना सार्वजनिक प्रकाशित करने के साथ ही शहीदपथ पर रेगुलर पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने के निर्देश दियें। उक्त के पश्चात मण्डलायुक्त ने एन0एच0आई0 के सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि शहीदपथ पर लगने वाली जो भी रेलिंग बनकर तैयार है। रेलिंग लगायी जाने हेतु मैनपावर की बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। 3 हेलीपैड तैयार होने के साथ 2 हेलीपैडों पर कार्य होते पाया गया उन्होंने हेलीपैड के पास डमप कबाड़ की गाड़ियों को हटाने व बबूल की झाड़ियों की सफाई कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *