गौतमपल्ली पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को बरामद कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया।

जीत नारायण

लखनऊ:- थाना गौतमपल्ली के अन्तर्गत जियामऊ का रहने वाला एक बच्चा जिसकी उम्र महज 3 वर्ष थी जो कि अपने घर से बीते शुक्रवार को गुम हो गया था। जिसकी सूचना बीते शुक्रवार को 1090 चौराहे पर ड्यूटीरत पुलिस व चौकी इंचार्ज जियामऊ को मिली थी, तथा यह भी ज्ञात हुआ था कि बच्चा अभी बहुत छोटा है तथा न तो अपना नाम पता जानता है और ना ही सही ढंग से बोल पा रहा है। इस सूचना पर 1090 पिंक बूथ पर ड्यूटीरत महिला आरक्षियों व स्थानीय थाना के पुलिस द्वारा उच्च स्तर की संवेदनशीलता दिखाते हुए काफी प्रयास करके जनता का सहयोग लेकर बच्चे को ढूंढ कर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को पाकर परिजनों ने काफी प्रसन्नता प्रकट की तथा पुलिस के कार्य की सराहना की पुलिस के इस कृत्य से जनता में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना जागृत हुयी। जिसकी परिजनो एंव जनता के लोगो द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

गुण हुए बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, हे०का० इंद्रजीत सिंह, म०का० अंशुमा पांडेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *