केस में फंसाने की धमकी देकर युवती ने दोस्त से मांगे 5 लाख
केस में फंसाने की धमकी देकर युवती ने दोस्त से मांगे 5 लाख

सन्तोष कुमार यादव
गुड़गांव:- केस में फंसाने की धमकी देकर युवती द्वारा अपने दोस्त से 5 लाख रुपए की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की दोस्ती युवती से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शिकायत के आधार पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से यमुनानगर का रहने वाला है। उसकी दोस्ती एक युवती से एसले ऐप के जरिए अक्टूबर 2023 में हुई थी। 22 दिसंबर को दोनों गुड़गांव के लतासा होटल में मिलने आए थे। यहां युवती ने उससे 10 हजार रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराए और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवती ने इस दौरान कुछ फोटो भी खींची और बाद में इन फोटो को वायरल करके उसे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। आरोप है कि युवती ने इन फोटो के जरिए उसे ब्लैकमेल करके 5 लाख रुपए की मांग की। इस बारे में पीड़ित ने सेक्टर-50 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
