गुडंबा पुलिस ने जानलेवा हमले के शातिर अभियुक्तों को भेजा सलाखों के पीछे।

आशीष तिवारी।
लखनऊ:- पुलिस कमिश्नर एस० बी० शिरडकर द्वारा अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दिशा निर्देशन में काम कर रही है गुडंबा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। गुडंबा थाने के तेज तेजतर्रार थाना प्रभारी आलोक कुमार राय को मुखबिर के द्वारा सूचना मिलती है कि 02 वांछित शातिर अभियुक्त बाहर भागने की फिराक में है बिना देरी किए अपनी पुलिस टीम के साथ सलमान पुत्र मोहम्मद जमील निवासी आदिलनगर निकट शाही क्लीनिक गुडंबा लखनऊ और आलोक गुप्ता उर्फ रोहित गुप्ता उर्फ रोहित पंडित को ग्राम मैगलपुर पहाड़पुर चौराहा थाना बीकेटी लखनऊ को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक अभिषेक पांडे, उप निरीक्षक, सुरेश कुमार, उप निरीक्षक आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल कलीम, अश्विनी दीक्षित, संदीप यादव, जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल शहनबाज रहे शामिल।
