जागरूकता शिविर का न्यायाधीश ने किया उद्घाटन।
दामोदर उपाध्याय ब्यूरो चीफ
गोरखपुर:- महोत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा लगाये गये विधिक जागरुकता शिविर का उद्घाटन आज जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किये जा रहे लोक अदालतों, विधिक साक्षरता शिविरों एवं प्राधिकरण के अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। गोरखपुर महोत्सव में आये हुये आमजन को निःशुल्क कानूनी ज्ञान माला, पुस्तिका व हैण्डबिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण का आभार व्यक्त किया।
