महिला का पीछा कर, छेड़खानी करते हुए, हवाई फायरिंग करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

महिला का पीछा कर, छेड़खानी करते हुए, हवाई फायरिंग करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

जीत नारायण

लखनऊ। थाना अलीगंज पुलिस टीम ने महिला का पीछा कर छेड़खानी करते हुए हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक शस्त्र लाइसेंस समेत बिना नम्बर की एक थार चार पहिया वाहन भी बरामद हुई है।

आपको बता दें कि बीते शनिवार को रात्रि में एक महिला द्वारा थाना अलीगंज पर लिखित तहरीर दी गई, कि देवेन्द्र नाम का एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ कुछ दिनों से मेरा पीछा करके छेड़खानी कर रहा है तथा उसने आज रात्रि करीब ग्यारह बजे मिलन बिरयानी सेक्टर ई के पास आकर उत्तेजित होकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आसमानी फायरिंग की है और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया है। जिसके आधार पर धारा 354 घ 336 एवं 506 व 30 आर्म्स एक्ट के तहत देवन्द्र यादव व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बिना नम्बर वाहन थार का प्रपत्र उपलब्ध न कराने के कारण उक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, उप निरीक्षक अनामिका सिंह, उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक राम गोपाल यादव, कांस्टेबल संजेश यादव, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *