गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का था इनामिया।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल) 

 

देवरिया:- पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश सोनकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना मईल पर पंजीकृत मुकदमे में यूपी गैंगेस्टर एक्ट का फरार अभियुक्त मोहम्मद साहिल अहमद पुत्र मो. इरसाद निवासी- अरगुपर खुर्द्र थाना शाहगंज जनपद जौनपुर का रहने वाला है। जो जनपद देवरिया का 25 हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त था जिसे मंगलवार को थानाध्यक्ष मईल मय टीम मुखबिर की सूचना पर लार रोड रेलवे स्टेशन से मो0 साहिल को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *