केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजना घर घर पहुंचे – सोलंकी।

अभिषेक कुमार
कासगंज। जिला कार्यालय पर जिले के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में सशक्तिकरण अभियान को लेकर एक कार्यशाला रखी गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कासगंज जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने संबोधित किया। हर्षवर्धन आर्य ने अपने संबोधन मे कहा कि, केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की घर घर जाकर जानकारी दें। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष केपी सिह सोलंकी ने कहा सभी मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने मंडल में योगी की प्रदेश सरकार की उपलब्धियो को बताएं। अपने कार्यकर्ताओं से केपी सिंह सोलंकी जिला अध्यक्ष भाजपा ने कहा आज उत्तर प्रदेश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योगी विकास की गंगा बहा रहे हैं। जिले पर हो रही कार्यशाला में संजय सिंह सोलंकी जिला महामंत्री, भाजपा नीरज शर्मा जिला महामंत्री भाजपा, मंडल गंज देहात के मंडल अध्यक्ष भाजपा ठाकुर अर्जुन सिंह बैस ने कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं से वार्ता लाभ भी की और वहीं अपने अपेक्षित 7 कार्यकर्ताओं मे से 6 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा पद अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
